रामपुर बुजुर्ग। पटाखा जलाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों पर महिला और उसके परिजनों की पिटाई कर घायल करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने मंगलवार को श्रीरामपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। नवका टोला मिश्रौली गांव निवासी मीना देवी के अनुसार, आठ नवंबर की रात करीब 8:30 बजे पटाखा जलाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के आरोपियों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें और उनके परिजनों को घायल कर दिया। इस संबंध में सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद