फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में महिला और बाइक चालक की मौत

Thu, 17 Apr 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर बुधवार को महदहां चौराहे के पास कट से बाइक घुमाते समय तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
बाइक चालक और उस पर सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि युवती घायल हो गई। युवती महिला की बेटी बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के बेहरा डाबर गांव निवासी 55 वर्षीय तारा देवी पत्नी धनंजय पांडेय इलाज कराने 25 वर्षीय बेटी शिखा पांडेय के साथ सुबह 10:30 बजे घर से निकलीं।
गांव के ही 30 वर्षीय विनय शर्मा से लिफ्ट लेकर बाइक से सलेमपुर पहुंचीं और डॉक्टर को दिखाने के बाद पुनः उसी बाइक से घर जाने लगीं। सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर महदहा चौराहे के पास कट से विनय बाइक मोड़ने लगा।
विज्ञापन

इसी बीच देवरिया की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक घिसटते हुए 100 मीटर आगे चली गई। उसपर सवार तारा देवी, बेटी शिखा पांडेय व बाइक चालक विनय शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच देवरिया से आ रहे लोहरौली गांव निवासी आलोक कुमार यादव ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
घायलों की पहचान नहीं हो पा रही थी। इसके बाद आलोक ने अपने फेसबुक आईडी पर घायलों का वीडियो वायरल किया। इसके बाद घायलों की पहचान हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया, जहां तारा देवी की मौत हो गई। उनकी बेटी शिखा पांडेय का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उधर बाइक चालक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय उसकी भी मौत गई।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल दीपक कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हुई है। बाइक और कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें