फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला ने दरोगा पर धमकाने का लगाया आरोप

Thu, 19 Jun 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। बनकटा थाना क्षेत्र के बनकटिया दुबे गांव की लालमति देवी पत्नी वीरेंद्र यादव ने एसपी विक्रांत वीर को शिकायती पत्र देकर दरोगा और एक सिपाही पर धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला ने शिकायती पत्र में कहा है कि उसके प्रार्थनापत्र के आधार पर बनकटा थाने में 12 जून को केस दर्ज कर लिया गया। उसके बाद विपक्षियों के प्रभाव में आकर एक दरोगा और सिपाही उसी दिन से उसके दरवाजे पर पहुंचे और सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाने लगे।
महिला ने आरोप है कि हस्ताक्षर करने से इन्कार करने पर उसे अपशब्द कहा गया। मुझे और परिवार के लोगों को फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें