फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर में घुसकर युवती से अश्लील हरकत, विरोध पर मां-पिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लार थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। घर में घुसकर एक युवक गांव की एक युवती से रविवार शाम को अश्लील हरकत करने लगा। युवती के शोर मचाने पर परिजन पहुंच गए। परिजनों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोप है कि इस बात से खार खाए युवक ने कुछ लोगों को बुलाकर युवती की मां और उसके पिता की लाठी-डंडे से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोस के लोगों को देखकर आरोपी भाग निकले। घायलों का उपचार सीएचसी पर हुआ। उधर पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस जांच में जुटी है।
लार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रविवार शाम भोजन कर परिवार के सदस्य सोने जा रहे थे। तभी गांव का एक युवक घर में घुस गया और उसकी बेटी से अश्लील हरकत करने लगा। बेटी ने शोर मचाया तो परिवार के सभी सदस्य मौके पर पहुंच विरोध करने लगे। इस बात से नाराज आरोपी कुछ और लोगों के साथ गोलबंद होकर पहुंचा और लाठी-डंडे से पिटाई करने लगा, जिससे उसके पति व पुत्रियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोगों को देख आरोपी भाग निकले। पीड़िता ने गांव के ही एक युवक पर अश्लील हरकत करने व कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। एसएचओ राहुल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुलह के बाद भी नहीं रख रहा साथ, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

लार नगर की एक युवती ने पड़ोस के एक युवक पर सात वर्षों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपी पर केस दर्ज करने की मांग की। आरोप है कि पुलिस आरोपी युवक पर केस दर्ज करने के बदले सुलहनामा लिखवा दी। इसमें युवक साथ रखने के लिए राजी हो गया, लेकिन घर पहुंचने पर फरार हो गया। अब युवती ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें