फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कनेक्शन ट्रांसफर में मनमानी

Mon, 07 Dec 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला िंहदी न्यूज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को जानकारी दिए बगैर कनेक्शन दूसरी एजेंसी को ट्रांसफर कर दिया है। बुकिंग कराने के बाद भी जब गैस नहीं पहुंची तो उपभोक्ताओं को जानकारी हुई। अब उपभोक्ता गैस के लिए दूसरी एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं।रामनाथ देवरिया, उमानगर, सीसी रोड, राघवनगर, हनुमान मंदिर आदि जगहों के उपभोक्ताओं को मालवीय रोड स्थित देवरिया गैस सर्विस से कनेक्शन मिला था। वर्षों से इन मोहल्लों के उपभोक्ता को होम डिलिवरी की सुविधा मिल रही थी। फोन से बुकिंग कराने के बाद आसानी से गैस सिलिंडर उनके घरों को पहुंच रहा था। इधर, कुछ दिन पूर्व कंपनी ने करीब तीन हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन साकेतगनर के पूर्वी छोर पर स्थित एजेंसी को ट्रांसफर कर दिया। उपभोक्ताओं को इस बात की जानकारी तब हुई जब बुकिंग के बाद भी उनके घर गैस नहीं पहुंचा। उपभोक्ताओं ने देवरिया गैस सर्विस पर कारण जानना चाहा तो पता चला कि उनके कनेक्शन को दूसरी एजेंसी के वहां ट्रांसफर कर दिया गया है। उपभोक्ता जयहरी मणि, परशुराम तिवारी, रामअशीष, सपना मिश्रा, भगवानदीन, सत्यप्रकाश, हंसनाथ, सुधा शुक्ला, गिरिजाशंकर, शशिनाथ त्रिपाठी, गुलशनिसा आदि का कहना है कि एक सप्ताह से दूसरी एजेंसी का चक्कर लग रहा रहें। गैस सिलिंडर नहीं मिलने से दिक्कत बढ़ गई है। लगन का समय होने की वजह से गैस सिलिंडर के लिए काफी कठिनाई हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें