फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी

Mon, 07 Dec 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हिंदी न्यूज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 दो दुकानों का ताला तोड़कर चोर नकदी सहित दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। चोरी की वारदात शहर के हनुमान मंदिर रोड के श्रंगार, भीखमपुर रोड के मोबाइल की दुकान में हुई। दोनों दुकानदारों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।शहर के भीखमपुर मोहल्ला निवासी सुनील की हनुमान मंदिर रोड पर कास्मेटिक की दुकान है। शनिवार की रात दुकान बंद करने के बाद सुनील घर चले आए थे। रात किसी समय चोर दुकान का शटर फैलाकर अंदर पहुंचे और बाक्स में रखे दस हजार रुपये नकद सहित एक लाख रुपये का सामान चुुरा लिया। दुकान में फाल और पिकों के लिए ग्राहकों की साड़ी रखी गई थी। वह भी चोर उठा ले गए थे। इसी बात को लेकर दुकानदार काफी परेशान थे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बीच शहर में चोरी की वारदात से कारोबारी परेशान थे। वहीं, भीखमपुर रोड पर शर्मा मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोर 21 मोबाइल, दस हजार नकदी, स्कैचकार्ड, अन्य सामान सहित एक लाख रुपये का सामान चुुुरा ले गए। जानकारी होने के बाद दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है। कोतवाल गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि घटनाओं की जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें