फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 18 घंटे में ही पुलिस को फिर करनी पड़ी बैरिकेडिंग

Wed, 11 Feb 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। नगर पंचायत के रामपुर चौराहे पर बैरिकेडिंग हटाने को लेकर चल रही जद्दोजहद के बाद इसे सोमवार को हटा लिया गया। इसके महज 18 घंटे बाद जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस ने पुन: बैरिकेडिंग लगा दी गई।
विज्ञापन

जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए तत्कालीन एसओ गौरी बाजार विनोद कुमार सिंह के कार्यकाल के दौरान चौराहे पर बैरिकेडिंग लगवाई गई थी। दो जगह पर कट बनवाए गए। इसके पूर्व स्थानीय पुलिस ही यातायात व्यवस्था को बनाए रखती थी।
कट पर लगातार हुई दुर्घटनाओं को लेकर पिछले कुछ दिनों से स्थानीय लोग एवं कस्बे के व्यापारियों ने बैरिकेडिंग हटाने को लेकर मुहिम चलाई। पूर्व प्रमुख मुकुल सिंह के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और प्रशासन को पत्रक सौंपा गया। इसमें कहा गया कि बैरिकेडिंग लगाकर पूरा रास्ता बंद कर दिया गया। जिससे गौरी बाजार नगर दो हिस्से में बंट गया। वन निगम कार्यालय के समीप का कट दुर्घटना का हब बन गया है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस एवं सिग्नल की व्यवस्था की मांग की गई।
विज्ञापन

सदर विधायक डॉ. शलभ मणि की पहल पर एडिशनल एसपी आनंद कुमार पांडेय ने थाने में लोगों के साथ बैठक की। तय हुआ कि 50 मीटर ठेला-खोमचा हटाकर बैरिकेडिंग खोल दिया जाएगा। चार दिन तक देखा जाएगा। सोमवार की शाम इसे खोल दिया गया। इसका नगर के सभी लोगों ने स्वागत किया।
खुलते ही कुछ देर तक जाम लगा रहा। रात में सब कुछ सामान्य रहा। मंगलवार की सुबह सब कुछ ठीक रहा। दोपहर होते-होते जाम लगना शुरू हो गया। हटाने के 18 घंटे बाद ही पुलिस ने इसे पुन: लगा दिया। फिर से बैरिकेडिंग लगाकर व्यवस्था पूर्ववत कर दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि जाम लगने के कारण पुन: बैरिकेडिंग लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें