फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आबादी बढ़ने के साथ संकरी हुईं मोहल्लों की सड़कें

Fri, 12 Dec 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के मोहल्लों में अतिक्रमण ने लोगों की समस्याएं बढ़ा दी हैं। इसके चलते मोहल्लों में आवागमन में मुश्किलें आ रही हैं। सड़कों पर आसानी से चलना मुश्किल हो गया है। इन मोहल्लों में अगर आग लग जाए तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी नहीं पहुंच पाएगी। अगर कोई बीमार पड़ जाए तो एंबुलेंस के लिए भी दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

1990 के बाद जिले में शहरीकरण ने जोर पकड़ा। लोग गांव से आकर शहर में बसने लगे। इसके चलते देवरिया नगरपालिका सीमा में उमानगर, गरुड़पार पूर्वी, साकेत नगर, रामनाथ देवरिया पश्चिमी, दानोपुर, नाथ नगर आदि मोहल्लों में लोगों ने रहना शुरू किया। इनके बसने के दौरान लोगों ने सड़कों के लिए छह-छह फीट छोड़कर घर बनाना शुरू कर दिया।
नतीजतन इन मोहल्लों की सड़कें 12 फीट की रह गईं। इसी चौड़ाई में नालियों का भी निर्माण हुआ। शुरुआत में तो जनसंख्या कम होने पर लोगों को आवागमन में कोई खास असुविधा नहीं हुई, लेकिन मोहल्लों की बसावट में वृद्धि और अतिक्रमण के चलते यह सड़कें पतली गलियों का रूप लेने लगीं। इन गलीनुमा पतली सड़कों वाले मोहल्लों में अगर आग लग जाए तो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का पहुंचना मुश्किल है। अगर कोई बीमार पड़ जाए तो एंबुलेंस के लिए भी दिक्कत हो सकती है। अगर एंबुलेंस के सामने कोई गाड़ी आ जाए तो मरीज की जान सांसत में पड़ जाएगी।
विज्ञापन

विनियमित क्षेत्र के जेई अखिलेश ओझा ने बताया कि नए नक्शे पास करते समय सड़क की चौड़ाई का ध्यान रखा जा रहा है। पहले से पास नक्शों के मामले में प्रमुख सड़कों पर लोगों को नोटिस दिया गया है।
संकरी सड़कों से आवागमन मुश्किल : उमानगर मोहल्ला दो तरफ से सीसी रोड से घिरा हुआ है। एक रामनाथ देवरिया से कतरारी जाने वाली सड़क और दूसरी रामनाथ देवरिया से हनुमान मंदिर की ओर जाने वाली सड़क है। वहीं कुशवाहा गेट से विद्या मंदिर देवरिया खास तक इस मोहल्ले का विस्तार है।
इस मोहल्ले की अधिकांश सड़कें 12 से 15 फीट चौड़ी हैं। यहां सीसी रोड से किसी भी रास्ते उमानगर में जाएं तो 12 से 15 फीट चौड़ी सड़कें ही मोहल्ले में जाने के लिए मिलेंगी। हालात यह है कि एक चार पहिया वाहन अगर सड़क पर चला जाए तो दूसरी गाड़ी किसी भी हालत में पार नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें