फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आंधी से तार और खंभे गिरे, 150 गांवों की बत्ती गुल

Mon, 22 Jun 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। सोमवार को दिन में आई आंधी के कारण कई जगह पर बिजली के खंभे और तार टूट गए। मुंडेरा बाबू में एलटी लाइन के केबल में आग लग गई।
विज्ञापन

इसके चलते उपकेंद्र के सभी फीडर खोलने पड़े। करीब 150 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
सोमवार की दोपहर में अचानक तेज हवा के साथ आंधी आई। आंधी के चलते पथरदेवा फीडर के कंचनपुर गांव के टोला पंचरुखिया में 11 हजार बोल्ट का बिजली खंभा टूट कर गिर गया।
इससे खिंचाव के कारण आसपास के कई खंभों के हाईटेंशन तार टूटकर जमीन पर गिर पड़े।
गढ़ रामपुर फीडर में मुंडेरा बाबू गांव के एलटी केबल में आग लग गई। तेज हवा के कारण बिजली कर्मियों को सभी फीडरों की आपूर्ति बंद करनी पड़ी।
बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण तरकुलवा, कंचनपुर, पथरदेवा, गढ़रामपुर, बंजरिया, सोनहुला रामनगर, मुंडेरा बाबू, सोनहुला रामनगर, गुलहरिया, बंजरिया, महुआपाटन, महुअवा बाजराटर, नारायणपुर, बालपुर श्रीनगर आदि चौराहों पर व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हो गए।
विज्ञापन

कनकपुरा, जलुआ, जमुनी, सोहनरिया, सिसवा, मुड़ीकटवा, नरहरपट्टी, भरौटा, सीतापट्टी, कौलाचक, बाबूपट्टी, हरैया, मठिया खरीद, मठिया महावल, बेलही, महुअवा, महुआरी, सरैनी, पगरा, सकतुआ, सकतुई, ओलीपट्टी, खैराट, मझौवा आदि गांवों की बत्ती गुल रही। इससे करीब पांच लाख की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरों में लगी पानी की टंकियां सूख गईं। इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए। बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारी पेट्रोलिंग कर फॉल्ट को दुरुस्त करने के प्रयास में जुट रहे, मगर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

अवर अभियंता लवलेश सिंह ने बताया कि तेज हवा के चलते पंचरुखिया में 11 हजार बोल्ट का खंभा और तार टूट कर गिर गए हैं। कई स्थानों पर फॉल्ट की सूचना मिली है। बिजली कर्मचारी पेट्रोलिंग कर फॉल्ट को दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें