फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं से कंपकंपाए लोग, बढ़ा सर्दी का सितम

विज्ञापन
गलन भरी ठंड के चलते सिविल लाइंस रोड पर ठिठूरते नजर आए राहगीर। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं से बढ़ा सर्दी का सितम
विज्ञापन

बाजार में हीटर, ब्लोअर और गीजर की बिक्री बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सीजन की सबसे तेज ठंड से सर्दी का सितम बढ़ गया हैं। दिन में शीत लहर रात में कोहरे की वजह से सर्दी बढ़ गई है। बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी हैं। मौसम के जानकारों के अनुसार अगले तीन-चार दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। उधर हाड़ कंपा देने वाली ठंड की वजह से बाजार में हीटर, ब्लोअर और गीजर की बिक्री बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव की वजह से दो दिनों से कोहरा छाया हुआ है। हवाओं की चलते ठंड बढ़ गई है। सुबह से ही काले बादल छाएं रहे। लोग अपने घरों से निकलने में परहेज कर रहे। कार्यालयों में अवकाश जैसा माहौल रहा। दिन में बादल छाएं होने से सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। दिन में हवा की रफ्तार छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। बुधवार को मौसम काफी ठंडा रहा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा गिरते ही बाजारों में इलेक्ट्रानिक सामानों की मांग भी बढ़ गई है। इलेक्ट्रानिक सामानों के थोक कारोबारी संदीप जायसवाल का कहना है कि ठंड बढ़ते ही गैस गीजर की बिक्री में उछाल आया है। लोगों की पहली पसंद गैस गीजर बना है। इसके अलावा हीटर, ब्लोअर भी खूब बिक रहे हैं। जिला अस्पताल के डॉ. प्रतीक केजरीवाल का कहना है कि सीजन की सबसे अधिक ठंड से नसें सिकुड़ जातीं हैं। हॉर्ट अटैक और अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती हैं। ठंड से सांस की नली में सूजन आने की शिकायतें बढ़ गईं हैं। ठंड की वजह रोडवेज बस अड्डे में यात्री ठिठुरते रहे, कहीं अलाव जलता नहीं मिला। रेलवे स्टेशन पर भी कमोवेश यहीं स्थिति हैं। रैन बसेरा और आश्रय स्थलों का बुरा हाल हैं। कहीं कोई इंतजाम नहीं है। नगरपालिका कई स्थानों पर अलाव जलाने का दावा तो कर रहा है लेकिन मौके अलाव जलता नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें