फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के विजेता किए गए सम्मानित

Fri, 26 Sep 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

देवरिया के रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय स्कूली वॉलीबाल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों को सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने विशेष रूप से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विजेता ​खिलाड़ियों के साथ सदर विधायक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया। रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों ने 69वीं राज्यस्तरीय स्कूली वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन रुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में 20 से 22 सितंबर तक हुआ। इसमें स्टेडियम छात्रावास के खिलाड़ियों ने गोरखपुर की टीम से प्रतिभाग किया। अंडर-19 में पहला स्थान गोरखपुर मंडल ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

वॉलीबाल छात्रावास देवरिया के पांच खिलाड़ी आदित्य गुप्ता, अनुराग सिंह, मो. सलमान, मो. आसिफ एवं अभिषेक यादव और अंडर-17 में गोरखपुर मंडल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें वॉलीबाल छात्रावास देवरिया के छह खिलाड़ी आदित्य राय, आसीफ अली, शिव मलिक, खान मुदस्सिर, अबु हमजा, बलिराम यादव टीम में शामिल रहे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सदर विधायक डाॅ. शलभ मणि त्रिपाठी ने उन्हें अपने आवास पर सम्मानित किया। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, वॉलीबाल प्रशिक्षक लालू सिंह यादव, वॉलीबाल संघ के सचिव व्यास चतुर्वेदी, ताइक्वांडो प्रशिक्षक गिरीश सिंह, क्रिकेट प्रशिक्षक अवधेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें