फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताओं के विजेता हुए पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताओं के विजेता हुए पुरस्कृत
विज्ञापन

देवरिया। जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान माह भर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में नगद राशि एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विशेषज्ञ लोगों ने छात्र-छात्राओं को यातयात नियमों के विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी दी।
मुख्य अतिथि सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय ने विजेता प्रतिभागियों में पुरस्कार वितरण के बाद छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरुक किया। उन्होंने बताया कि जब तक हम जागरूक नहीं होंगे, मार्ग दुर्घटनाओं में कमी नहीं आएगी। खुद नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। विशिष्ट अतिथि एआरटीओ प्रशासन राजीव चतुर्वेदी ने कहा कि यातायात नियमों को अपने जीवनशैली में शामिल करें। इससे सड़क पर होने वाली दुर्घटनाएं कम होंगी। कार्यक्रम को डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता, जीआईसी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा, बीईओ ज्ञानचंद मिश्र, महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ.अंजलिका निगम, राजकीय पीजी कॉलेज इंदूपुर के प्राचार्य उदयभान, बीआरडी पीजी कॉलेज की प्रवक्ता डॉ.भावना सिन्हा, संभागीय निरीक्षक प्रदीप यादव, यातायात निरीक्षक जयप्रकाश यादव, टीएसआई रामवृक्ष यादव, जीआईसी के प्रवक्ता गोविंद सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान जीजीआईसी की एनसीसी शिक्षिका दिव्या यादव, जिला स्काउट मास्टर संजय कुमार मिश्रा, चंद्रप्रकाश, अमरेश सिंह, रामसिंह, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष हेमा त्रिपाठी, कृष्णमोहन सिंह, मधुबाला, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बने विजेता, जीता पुरस्कार
कक्षा छह से आठ तक : चित्रकला में तनु गुप्ता, शमा परवीन, गुंजन चौधरी, स्लोगन लेखन में सलोनी गौड़, संजना, राधा वर्मा, क्विज में रागिनी विश्वकर्मा, साहीना खातून, अमन तिवारी क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे।
नौवीं से 12वीं तक: चित्रकला में रिया मोदनवाल प्रथम, समीर शेखर द्वितीय, अंगद कुशवाहा तृतीय, स्लोगन लेखन में नीरज प्रजापति प्रथम, आस्था गुप्ता द्वितीय, सूरज तिवारी तृतीय, क्विज में चंद्रमणि चौहान प्रथम, अमन सिंह द्वितीय, प्रीति गुप्ता तृतीय रहीं।
विज्ञापन

ये रहे अव्वल : चित्रकला में मुस्कान मद्धेशिया, पल्लवी विश्वकर्मा, निशा कश्यप, स्लोगन लेखन में काजल राव, अन्वेषा शुक्ला, सिमरा खातून, क्विज में सत्यम कुमार यादव, रुपम दूबे, तृप्ति तिवारी क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें