फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कबड्डी में बीएस मेमोरियल बेलकुंडा और खो-खो में स्पोर्ट्स स्टेडियम बना विजेता

Sun, 27 Aug 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सांसद खेल महाकुम्भ के दौरान स्टेडियम  में खो खो खेल में प्रतिभाग करते ​खिलाडी।संवाद
विज्ञापन
देवरिया। रवींद्र किशाेर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को सांसद खेल महाकुंभ के अंतर्गत जिला स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें खो-खाे में स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं कबड्डी में बीएस मेमोरियल बेलकुंडा की टीम विजेता रही। समापन समारोह में संयोजक एवं राज्यसभा सांसद संगीता यादव ने पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

कबड्डी बालिका वर्ग के मैच बैडमिंटन हाल में मैट पर खेले गए। पहला मैच जीएस मेमोरियल बेलकुंडा और किसान इंटर कॉलेज बैरगनिया के बीच खेला गया जिसमें जीएस मेमोरियल बेलकुंडा विजयी रहा। दूसरा मैच खेलो इंडिया कुश्ती की टीम और ताइक्वांडो टीम के खिलाड़ियों के बीच में हुआ, जिसमें खेलो इंडिया ने मैच अपने नाम किया। फाइनल मैच बीएस मेमोरियल और खेलो इंडिया टीम के बीच हुआ। इसमें बीएस मेमोरियल बेलकुंडा विजेता रहा।
खो-खो प्रतियोगिता में गीले ग्राउंड पर ही कराई गई। पहला मैच स्टेडियम और राजकीय इंटर कॉलेज के बीच में हुआ, जिसमें 19-02 से स्टेडियम की टीम ने अपने नाम किया। दूसरा मैच आजाद क्लब और स्वामी विवेकानंद की टीम के मध्य खेला गया। इसमें स्वामी विवेकानंद 7-2 से विजयी रही। तीसरा मैच महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज और कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज के बीच में हुआ। इसमें महाराजा अग्रसेन की टीम 4-3 से विजयी हुई। फाइनल मैच स्टेडियम देवरिया बनाम भगत सिंह क्लब देवरिया के बीच में हुआ, इसमें स्टेडियम की टीम 8-5 से विजेता बनीं। इसके पूर्व क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद व अन्य प्रशिक्षकों ने मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संगीता यादव का बैज लगाकर स्वागत किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से यह आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण स्तर से प्रतिभाओं को निखार कर प्रदेश एवं राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। हर युवा खेलकर से जुड़कर स्वस्थ रहे, यही इसका मुख्य मकसद है। इस दौरान एसडीएम योगेश गौंड, शालिनी शर्मा, कुंदन मणि, पूजा सिंह, अवधेश यादव, साक्षी यादव सहित अन्य प्रशिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें