फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की शराब के साथ पकड़े गए दोनों को जेल भेजा

विज्ञापन
बनकटा में देशी शराब की दूकान पर गोली मार कर लूट करने वाले आरोपी चढे पुलिस के हत्थे। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
हरियाणा की शराब के साथ पकड़े गए दोनों को जेल भेजा
विज्ञापन

गौरीबाजार इलाके का ही रहने वाला है शराब मंगाने वाला तस्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। हरियाणा निर्मित 66 लाख रुपये कीमत की शराब के साथ पकड़े गए चालक और खलासी को रविवार को जेल भेज दिया। उनके बताए गए मोबाइल नंबर से शराब मंगाने वाले तस्कर की तलाश की जा रही है। हालांकि, अभी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में प्रभारी एसपी/एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि शनिवार को हरियाणा नंबर की डीसीएम में लदी 66 लाख रुपये कीमत की 859 पेटी शराब पुलिस ने पकड़ ली। पूछताछ में सिरसा के रहने वाले चालक और गाड़ी मालिक गुरुमल सिंह ने बताया कि 60 हजार रुपये किराया में मुझे देवरिया के लिए भेजा गया था। एक मोबाइल नंबर दिया गया था। यहां आकर उसे फोन करना था। उसके बताने वाले स्थान पर माल उतार देना था। पुलिस ने गुरुमल सिंह के साथ ही खलासी कालूराम उर्फ काला निवासी बाखड़ा, सिरसा, हरियाणा के खिलाफ केस दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने 15 लाख रुपये कीमत के डीसीएम को भी कब्जे में लिया है। एएसपी शिष्यपाल ने थाना प्रभारी विजय सिंह गौर, चौकी प्रभारी राकेश पांडेय, कांस्टेबल रामू प्रसाद और उमंग यादव को शाबाशी दी।
विज्ञापन

अवैध शराब के धंधे में बड़ों का हाथ
देवरिया। शराब तस्करी के धंधे में बड़ों का हाथ है। कहा तो यह भी जा रहा है कि सत्ताधारी दल के कुछ लोगों की शह पर यह फल-फूल रहा है। गौरीबाजार में पकड़ी गई शराब के साथ यहां के एक तस्कर का मोबाइल नंबर मिला है। देखना होगा कि इस बार पुलिस कार्रवाई करने में कितनी सफल हो रही है। जिले के विभिन्न थानों में 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की शराब पकड़ी जा चुकी है। सर्वाधिक अवैध शराब लार के मेहरौना चौकी से पकड़ी गई। हालांकि, इस रास्ते से भी शराब लदीं कई गाड़ियां बिहार में पहुंच गईं। वहां की पुलिस ने इसे पकड़ा था। इसके बाद भी तस्करों का हौसला पस्त नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि बिहार में पहुंचने के बाद शराब दो से तीन गुना रेट में शराब के शौकीनों तक पहुंचती है। इसमें सत्ताधारी दल के कुछ नेता या उनके पुत्रों का भी नाम आ रहा है। हालांकि, पुलिस उन पर हाथ डालने से कतरा रही है। गौरीबाजार पुलिस को पकड़े गए तस्करों ने एक नंबर दिया है। बताया कि वह इसी इलाके का रहने वाला है। उसी के बताने के हिसाब से माल उतारना था। पुलिस उस नंबर की जांच कर तस्कर तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। प्रभारी एसपी/एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि सर्विलांस से नंबर की डिटेल पता कराई जा रही है। इस बार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में ही शराब कर रहे स्टोर
देवरिया। शराब तस्कर जिले के विभिन्न जगहों पर हरियाणा से मंगाई गई शराब को स्टोर कर रहे हैं। शनिवार को पकड़ी गई शराब को भी यहीं कहीं स्टोर करना था। मौका देखकर लग्जरी वाहनों से इसे बिहार भेजा जाता। बॉर्डर एरिया के विभिन्न जगहों पर तस्करों ने अवैध शराब को स्टोर करने का ठिकाना बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें