फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहरौना चेकपोस्ट पर पकड़ी गई शराब से भरी डीसीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेहरौनाघाट। पंजाब से बिहार ले जायी जा रही शराब से भरी डीसीएम को मेहरौना पुलिस ने पकड़ लिया। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी, दीपक यादव, दीपक जायसवाल व शैलेश कुमार मेहरौना चेकपोस्ट पर बिहार के तरफ जाने वाली वाहनों की तलाशी ले रहे थे। तभी पुलिस को डीसीएम आती दिखी। पुलिस को देख चालक वाहन छोड़ भागने लगा। तलाशी के दौरान डीसीएम से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पकड़े गए चालक ने अपना नाम मंजीत सिंह निवासी थाना कैनाल, जिला- भटिंडा (पंजाब) बताया। प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी ने बताया कि शराब से भरी डीसीएम पकड़ी गई है। इसे बिहार ले जाया जाना था। अभी शराब की गिनती नहीं हो सकी है। आरोपी पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें