फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेमेबाजी से होगा सपा का नुकसान

Sat, 04 Feb 2017 11:09 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
पुलिस की लाठीचार्ज के बाद खेतों के रास्ते भागते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नीलांबुज मिश्र
विज्ञापन

सलेमपुर। प्रत्याशी बदलने को लेकर चल रहा विरोध शनिवार को सतह पर आ गया। नाराजगी इतनी कि पुलिस के तेवर के सामने भी नेताओं का विरोधी जुबान बंद नहीं हुआ। निष्ठा और मजबूती से एक मंच पर दिखने वाले कार्यकर्ता दो खेमे में बंट गए हैं। यह नाराजगी सलेमपुर सुरक्षित सीट पर सपा की लुटिया डूबो सकती है।

विधायक मनबोध प्रसाद की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कुछ सपा नेता विरोध कर रहे हैं। यह मामला पार्टी के शीर्ष नेताओं के कानों तक भी पहुंच चुका है। लेकिन पार्टी प्रत्याशी बदलने के मूड में नहीं दिख रही है। तय कार्यक्रम के अनुसार नेताओं ने जुलूस और जनसभा करने के लिए सलेमपुर में एकत्रित हुए। लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग कर इसे असफल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके नेताओं ने पुलिस को चकमा देकर जुलूस निकाला और विधायक मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कोतवाली पहुंच गए। लोकसभा चुनाव में भी प्रत्याशी बदलने के लिए सपा के कुछ नेताओं ने विरोध किया था। उस समय गांव-गांव में प्रत्याशी का पुतला जलाया गया था, लेकिन पार्टी प्रत्याशी नहीं बदली थी। सलेमपुर में खेमेबाजी की शिकार हुई सपा को विधानसभा चुनाव में नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें