फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फाल्ट व लो-वोल्टेज से मिलेगी निजात, बिजली के खंभों पर दौड़ेंगे केबल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद-विधायक ने किया एचटी-एलटी केबल कार्यों का शुभारंभ, एक सप्ताह में कार्य पूर्ण कराने का निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कपरवार स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को विद्युत निगम की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सांसद कमलेश पासवान और क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने आरडीएसएस की ओर से लगाए जाने वाले एचटी-एलटी केबल कार्यों का शुभारंभ किया। इस कार्य को एक सप्ताह में पूर्ण कराने का निगम को निर्देश भी है।
सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश और देश का तेजी से विकास हुआ है। जबकि विश्व पटल पर भी देश का मान बढ़ा है। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि सरकार ने रोटी-कपड़ा-मकान, बिजली, पानी, सड़क आदि पर विशेष ध्यान दिया है। करीब 100 करोड़ की लागत से जिले में आरडीएसएस के जरिए एचटी-एलटी तार बदले जा रहे हैं। महीनों कटने वाली बिजली कुछ घंटों के लिए कट रही है। अवाम बिजली का भरपूर लाभ उठा रही है। बरहज ब्लाॅक के सबसे बड़े गांव कपरवार में खंभों पर केबल दौड़ने से लो-वोल्टेज और फाल्ट से निजात मिलेगी। शासन के निर्देश पर गांवों में जर्जर खंभों और तार को कर्मचारी बदलने का कार्य शुरू कर दिए हैं। सांसद और विधायक ने कपरवार संगम तट पर शवदाह गृह बनवाने और रामलीला मैदान से अतिक्रमण खाली कराकर सुंदरीकरण कराने को कहा। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट संजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि निखिल सिंह, अखंड प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि प्रहलाद गुप्त, अभयानंद तिवारी, एक्सईएन सचिन सिन्हा, एसडीओ रोहित पांडेय, जेई मनीष गुप्त, कृष्णमोहन पाठक, धीरेंद्र तिवारी, मनीष मल्ल और तारकेश्वर आदि माैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट में-
विधायक ने छात्रों को दिए गए दूध की गुणवत्ता पर जताया असंतोष
बरहज। प्राथमिक विद्यालय कुरह परसियां एवं कपरवार में बुधवार को बिजली निगम की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें पहुंचे क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मी और पठन-पाठन आदि के बारे में जांच की। मौके पर कुछ कर्मी अनुपस्थित मिले। उन्होंने छात्रों को दिए गए दूध की गुणवत्ता पर असंतोष जताते हुए हिदायत दी। विधायक ने कहा कि छात्र देश के भविष्य हैं। इनके साथ खिलवाड़ देश के साथ खिलवाड़ करना है। मौके पर प्रधानाध्यापक दिनेश जायसवाल, अजय यादव, बिंदू और इंदू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें