फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चीनी मिल चालू नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

Tue, 15 Aug 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति देवरिया की ओर से बैतालपुर चीनी मिल चलाने के संदर्भ में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित दूसरा अनुस्मारक पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया। अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री के सार्वजनिक मंच से मिल चलाने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद इस संदर्भ में अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका जो किसानों को बहुत ही दुखी करने वाला है। यदि बैतालपुर चीनी मिल चालू कराने का निर्णय नहीं लिया जाता है तो विवश होकर बैतालपुर चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। डॉ. चतुरानन ओझा ने कहा कि अरब देशों में खनिज उत्पादों से मिलने वाले लाभ में वहां के नागरिकों की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाती है। इसलिए वहां का आम व्यक्ति भी सुखमय जीवन जी पता है।
विज्ञापन

इस दौरान रत्नेश कुमार मिश्र, वेद प्रकाश, अशोक कुमार यादव, राकेश सिंह, राज मंगल सिंह, रामबहादुर राय, राम इकबाल चौहान, झाबर पांडे, ईश्वर शरण, सुभाष यादव, जयप्रकाश सिंह, राकेश बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें