फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सनातन धर्म मानने वाले को ज्योर्तिलिंग के दर्शन अवश्य करने चाहिए

Tue, 15 Aug 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। आचार्य पंडित बृजेश मणि ने सोमवार को सोहनाग में शिव महापुराण कथा में कहा कि संपूर्ण पृथ्वी में भारत भूमि वह पुण्य भूमि है, जहां पर भगवान शिव द्वादश ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए हैं। सनातन धर्म को मानने वाले व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने जीवन काल में इन द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन अनिवार्य रूप से करें। द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही विघ्न बाधाओं का निराकरण भगवान शिव की कृपा से हो जाता है। इसके लिए व्यक्ति को चाहिए कि वह भगवान शिव के अमोघ पंचाक्षर मंत्र का जाप करे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी,भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, अजय दूबे, अशोक सिंह,सोनू पांडेय, रामनयन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें