फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में पत्नी की मौत, पति गंभीर

विज्ञापन
भाटपार रानी थाना के ग्राम महूजा में मृतक द्रोपदी व गंभीर अवस्था में इलाज चल रहे पति गोविंद शरण पा? - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में पत्नी की मौत, पति गंभीर
विज्ञापन

भाटपाररानी (देवरिया)। थाना क्षेत्र के ग्राम महूजा में रविवार रात पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जबकि पति गंभीर अवस्था में मिला। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।
विज्ञापन

ग्राम महूजा निवासी गोविंद शरण पांडेय अपनी पत्नी द्रोपदी पांडेय के साथ घर पर रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। दोनों बाहर रहते हैं। रविवार की रात पति-पत्नी भोजन कर कमरे में सोने चले गए। सुबह देर तक नहीं उठने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर किसी अनहोनी घटना को जानकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचकर दरवाजा तोड़वाई तो अंदर का दृश्य देखकर सभी अवाक रह गई। पत्नी द्रौपदी देवी (65) की मौत हो चुकी थी। जबकि पति गोविंद शरण पांडेय (70) की सांसें चल रही थी। पुलिस उन्हें लार सीएचसी पर भेजवायी। जहां से गंभीरावस्था में उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस समय उनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि द्रोपदी देवी का शव पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। पति का इलाज चल रहा है। होश में आने के बाद पुलिस उनका बयान लेगी, उसी के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें