फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करंट लगने से पत्नी की मौत, पति भी झुलसा

Sun, 03 Aug 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सीसी रोड पर स्थित डॉक्टर चंद्रभान मिश्र के पीछे वाली गली निवासी 42 वर्षीय सीमा मिश्रा शनिवार की रात करंट की चपेट में आ गई। यह देख उसे बचाने पहुंचे पति राजेश मिश्र उसकी चपेट में आ गए। परिजनों ने दोनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने सीमा को मृत घोषित कर दिया। सीमा के पति राजेश मिश्र ने बताया कि पत्नी घर के अंदर काम कर रही थी। घर पर कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में वह अर्थिंग के कारण तार की चपेट में आ गईं। यह देख वह बचाने के लिए पहुंचा तो चपेट की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें