फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरयू नदी में नहा रहा युवक डूबा,मौत

Sun, 03 Aug 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मोहित कुमार मौर्य की फाइल फोटो
विज्ञापन
मदनपुर। गोरखपुर जिले के बेलघाट क्षेत्र के जितवारपुर के पास रविवार की सुबह सरयू नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। उसकी पहचान देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के कोरवा गांव निवासी मोहित कुमार मौर्य (28) पुत्र महेंद्र कुमार मौर्य के रूप में हुई है। पुलिस और ग्रामीणों ने शव को नदी से निकाला। परिवार वालों के अनुसार, मोहित गोरखपुर में रहकर स्मार्ट मीटर लगाने का काम करता था। वह रविवार की सुबह 8:30 बजे सरयू मेंं नहाने गया था, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया था। मोहित तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पिता महेंद्र कुमार मौर्य खेती करते हैं। मां इसरावती देवी बेटे की मौत से बेसुध हो गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें