फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दहेज के लिए पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुंडेरा कला निवासी अर्जुन चौहान की पत्नी राधिका चौहान ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया है कि शादी के 10 महीने बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन




राधिका चौहान ने बताया कि उसकी शादी 25 अप्रैल 2024 को अर्जुन चौहान के साथ हुई थी। शादी के एक महीने तक सब ठीक रहा लेकिन इसके बाद पति अर्जुन, सास सुमित्रा, ससुर रामकेवल और ननद इंदू ने मिलकर कम दहेज का ताना मारना शुरू कर दिया। आरोप है कि वे बुलेट बाइक लाने का दबाव बनाने लगे। छह फरवरी 2026 को आरोपियों ने राधिका की पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया। उन्होंने 19 मार्च को पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि राधिका की तहरीर पर आरोपी पति अर्जुन, सास सुमित्रा, ससुर रामकेवल और ननद इंदू निवासी मुंडेरा कला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें