फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दहेज के लिए पत्नी पर चाकू से वार, चार लोगों पर केस

Sat, 11 Nov 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद में हुई घटना, गौरीबाजार पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गरिमा गार्डन गाजियाबाद में दहेज के लिए विवाहिता के गले पर पति ने चाकू से वार कर दिया। इलाज के बाद विवाहिता मायके चली आई। पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी सुरेंद्र की बेटी सरिता की शादी करीब डेढ़ साल पूर्व गरिमा गार्डन गाजियाबाद निवासी नितेश मिश्रा के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। इसको लेकर बीच में कई बार विवाद हुआ। एक नवंबर को गाजियाबाद में दहेज को लेकर ताना मारने पर पति नितेश से विवाद हो गया। नितेश अपनी पत्नी सरिता के गले पर चाकू से वार कर दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां विवाहिता का इलाज हुआ। इसके बाद विवाहिता मायके चली आई और गौरी बाजार पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गरिमा गार्डन गाजियाबाद निवासी पति नितेश मिश्रा, सास अनिता मिश्रा, ससुर राजकुमार मिश्र, जेठ धीरू मिश्रा पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। एसओ दिनेश मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें