बघौचघाट। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बीच बिहार के रहने वाला शख्स शुक्रवार को बघौचघाट थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में बहन के घर आया था। इसी दौरान उसकी पत्नी को किसी ने बात दिया कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। सूचना मिलते ही पत्नी अपने मायके वाले के साथ पति की बहन के ससुराल सेमरी पहुंच गईं और दोनों पक्ष में बहस होने लगी। थानाध्यक्ष प्रदीप अस्थाना ने बताया कि पति-पत्नी के बीच का आपसी विवाद था। दोनों सुलह-समझौता कर घर चले गए। संवाद