देवरिया। महिला ने अपने पति पर मारपीट व भरण पोषण न देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के अरई पार बरपार की रहने वाली कीर्ति मणि त्रिपाठी ने पति पर मारपीट करने तथा भरण पोषण न देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उनके पति का एक महिला से अवैध संबंध है। उसके कहने पर उन्हें प्रताड़ित करते हैं। मेरे पांच बच्चे हैं। जिन्हें जीविकोपार्जन का कोई सहारा नहीं है। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद