देवरिया। मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन के लिए प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अनुमति लेने गया व्यक्ति मरीज बुलाने की बात सुनकर पर्ची छोड़कर फरार हो गया।
एक व्यक्ति दंत विभाग की एक डॉक्टर से सिर के सीटी स्कैन की एडवाज लेकर फार्म के साथ अनुमति लेने प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजीत पाल के पास पहुंचा। उन्होंने मरीज को बुलाने को कहा। इसके बाद वह व्यक्ति वापस नहीं लौटा। इसी तरह तीन अन्य लोगों को भी लौटना पड़ा। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग बाहर के मरीज का डॉक्टर से किसी तरह सीटी स्कैन फार्म भरवा ले रहे हैं और जांच कराते हैं। फार्म संदिग्ध लगने पर मरीज को बुला तो वह वापस नहीं लौटा। संवाद