तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में होली के दिन एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गुलाल लगा दिया। इससे नाराज परिजनों ने जब उसे डांटा तो प्रेमिका ने जहर खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसको लेकर सीएचसी तरकुलवा पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का प्रेम-संबंध अपने ही गांव के युवक से काफी दिनों से चल रहा था। होली के दिन प्रेमी उसके घर पहुंच कर उसको गुलाल लगाने लगा, यह बात परिजनों को नागवार लगी। नाराज परिजन जब मौके पर पहुंचे तो प्रेमी भाग निकला, लेकिन युवती को परिजनों ने डांट फटकार लगाई, जिससे नाराज होकर घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है।