फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 45 हजार नकदी और जेवर लेकर चोर फरार

Sun, 16 Mar 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। चोरों ने लगातार तीसरे दिन कौलाचक गांव में एक घर को निशाना बनाया। गृहस्वामी के कमरे में बाहर से कुंडी बंद कर चोर घर में घुसकर 45 हजार नकदी व जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। थाना क्षेत्र के कौलाचक के रहने वाले अजीबुर्रहमान अपनी मकान के बाहर वाले कमरे में सोए थे। रात 11 बजे के करीब चोरों ने उनके कमरे में बाहर से कुंडी बंद कर दिया और घर में घुसकर भीतर रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा 45 हजार रुपये नकद और कीमती जेवर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें