फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मां और दादी की बिगड़ने लगी हालत तो पीयूष का किया गया अंतिम संस्कार

Wed, 20 Aug 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। धोबी छापर गांव का माहौल दूसरे दिन भी गमगीन बना रहा। छात्र पीयूष मिश्रा (14) का अंतिम संस्कार दिल्ली में रह रहे दादा, बहन और चाचा-चाची के आने के बाद ही मंगलवार को होना था, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद जब सोमवार शाम को पीयूष का शव दरवाजे पर पहुंचा तो मां रानी मिश्रा और दादी विमला मिश्रा शव से लिपटकर रोते-रोते बेहोश हो जा रही थीं। दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, दादा, बहन और चाची को भी पीयूष के घायल होने की ही सूचना दी गई थी।
विज्ञापन

धोबी छापर निवासी अजय मिश्रा के इकलौते बेटे पीयूष मिश्रा को तीन अन्य दोस्तों संग सोनूघाट जाते समय देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू क्षेत्र के डुमरिया लाला मोड़ के पास ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दिया था। जिससे मौके पर ही पीयूष की मौत हो गई थी। घटना के बाद पिता बेटे का शव घर नहीं पहुंचने तक पत्नी रानी मिश्रा और अपनी मां विमला मिश्रा से मौत की बात छिपाए रहे। पोस्टमार्टम के बाद जब शव दरवाजे पर पहुंचा तब उन दोनों को पीयूष के मौत की जानकारी हुई। शव दरवाजे पर रखा देख मां और दादी की हालत बिगड़ने लगी। फिर अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया गया। उधर, दिल्ली रह रहे दादा रामसूरत मिश्रा, बहन ज्योति मिश्रा और चाची खुशबू मिश्रा को भी पीयूष के घायल होने की ही सूचना दी गई थी।
घटना के 24 घंटे बाद घर पहुंचे दादा, बहन और चाची को जब पता चला कि पीयूष अब इस दुनिया में नहीं रहा तो उनकी चित्कार से वहां मौजूद सबकी आंखें नम हो गईं। ज्योति बार-बार यही कहकर रोए जा रही थी कि हमारे भाई का अंतिम दर्शन मुझे करा दीजिए। बेटी को रोता बिलखता देख पिता और दादा भी रोए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें