फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुकदमे का हुआ निपटारा तो लोगों के चेहरों पर लाैटी मुस्कान

Sat, 13 Dec 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में किया गया। इसमें 26,47,49,405 रुपये के दावों को निस्तारित किया गया।
विज्ञापन

इसमें बैंक, बीमा और मोटर वाहन एक्ट से जुड़े मामले अधिक आए। इस दौरान पूरे दिन वादी प्रतिवादी आते रहे। इस दौरान केस सुलझने पर प्रतिवादियों के चेहरे पर संतोष का भाव दिखा।
कार्यक्रम का शुभारंभ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव, जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पांडेय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सचिव मनोज कुमार तिवारी ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। न्यायमूर्ति ने कहाकि राष्ट्रीय लोक अदालत समाज के अंतिम पयादान पर खड़े गरीबों तथा असहायों को त्वरित तथा सुलभ न्याय देने का साधन है। उन्होंने न्यायाधीशों से कहा कि न्याय करते समय अपने आप को वादकारी की जगह रख कर देखें, इससे आप तीव्र गति से वादों को निस्तारित कर सकेंगे। लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह ने 5 वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पांडेय ने 16 और अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रजेश मणि त्रिपाठी ने 26 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी इफ्तेखार अहमद ने 107 मामलों का निस्तारण कर 7,12,85,000 रुपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलाया।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी ने 1308 वाद व अन्य सभी सम्बन्धित न्यायिक अधिकारियों ने 1577 निस्तारित वादों को मिलाकर कुल 3039 मामलों का निस्तारण किया। राजस्व विभाग, बैंक व अन्य विभागों ने 2,18,589 वादों को निस्तारण किया गया। इस प्रकार इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल मिलाकर 2,21,628 मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें