फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: केस वापस नहीं लेने पर मनबढ़ों ने गर्भवती और परिजनों को पीटा

Fri, 27 Dec 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। अपहरण और पास्को एक्ट के मामले में दर्ज केस वापस नहीं करना एक गर्भवती महिला को महंगा पड़ गया। बुधवार की देर रात मनबढ़ युवकों ने भोजन कर टहलने गए महिला के पति पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच बचाब करने गई महिला और उसकी ननद की भी पिटाई कर दी। पीड़ित महिला के तहरीर पर कोतवाली पुलिस को तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मझौली राज नगर पंचायत की रहने वाली महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक मनबढ़ के खिलाफ पिछले वर्ष अपहरण और पास्को एक्ट के मामले में केस दर्ज हुआ था। जिसे वापस लेने के लिए आरोपित हमारे पति पर लगातार दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर बुधवार की रात मनबढ़ किस्म के युवकों ने मेरे पति को घेर कर पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव करने पहुंची मैं और मेरी ननद को भी नहीं छोड़ा। मैं नौ माह से गर्भवती हूं। एक युवक ने मेरे पेट में लात मारकर दिया। कोतवाली पुलिस ने वार्ड नंबर 13 बिसारती निवासी खुर्शीद, शारूख और खलीफ के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें