प्रतापपुर। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर निवासी एक राजमिस्री की बाइक की टक्कर में बुधवार की रात मौत हो गई। वह अपनी बाइक से घर वापस लौट रहा था। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। उसका उपचार गोरखपुर में चल रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को शव जब गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रहीमपुर गांव निवासी बलिस्टर मुहम्मद पुत्र अवदान बुधवार की शाम अपने गांव से कुछ दूरी पर स्थित पड़री बाजार में किसी कार्यवश गया था। वह उधर से बाइक से रात में वापस लौट रहा था। हरेराम चौराहा मुख्य मार्ग पर रहीमपुर स्थित आरा मशीन के पास तेज गति से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई, जिससे राजमिस्री गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए।