फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: समाजवादी पार्टी से राजनीतिक दखल बढ़ी तो प्रेम ने शुरू कर दिया जमीन का धंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। फतेहपुर के अभयपुर टोला निवासी प्रेम यादव की राजनीतिक दखल अच्छी थी। समाजवादी पार्टी से जुड़ने के बाद वह एक बार जिला पंचायत सदस्य चुना गया। वहीं, उनकी मां ग्राम प्रधान भी रह चुकी हैं। राजनीतिक पकड़ बढ़ी तो प्रेम जमीन के धंधे में लग गया।
विज्ञापन



इस दौरान ही उसकी नजर गांव के लेहड़ा टोला निवासी सत्यप्रकाश दूबे के भाई ज्ञानप्रकाश दूबे के हिस्से की जमीन पर पड़ गई। ज्ञान प्रकाश का अपना कोई परिवार नहीं है। ऐसे में वह प्रेम यादव के साथ ही रहने लगे। वर्ष 2014 में प्रेम ने उनकी जमीन का बैनामा करा लिया। यह जमीन ही पूरे कांड की वजह बनी।जमीन का बैनामा होने के बाद ज्ञानप्रकाश के बड़े भाई सत्यप्रकाश से प्रेम की अदावत शुरू हो गई। तहसील और दीवानी न्यायालय में सत्यप्रकाश और प्रेम के बीच मुकदमेबाजी चलने लगी। इस बीच प्रेम ने विवादित जमीन पर कब्जा कर लिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य इस जमीन के मामले को सुलझाने के लिए ही सोमवार को सत्यप्रकाश के घर गया था। इसके बाद ही कुछ ऐसा हुआ जिसमें छह लोगों की हत्या हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें