फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसडीएम के निरीक्षण में बंद मिला पिंडी का गेहूं क्रय केंद्र

Thu, 13 Apr 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने किसानों के रजिस्ट्रेशन परिपत्रों के सत्यापन के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंडी। एसडीएम सलेमपुर अरुण कुमार के नेतृत्व में तहसील स्तरीय अधिकारियों की टीम ने क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गेहूं क्रय केंद्र बंद पाए गए। वहीं कुछ क्रय केंद्रों पर अच्छी खरीद की गई है। क्रय प्रभारियों ने अधिकारियों से किसानों के रजिस्ट्रेशन परिपत्रों के सत्यापन में विलंब होने की जानकारी दी। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने सत्यापन के लिए मातहतों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम अरुण कुमार पिंडी गेहूं क्रय केंद्र पहुंचे तो क्रय केंद्र बंद था। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए विभागीय अधिकारियों को क्रय केंद्र खुले रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने खेमादेई में स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम को वहां तैनात सचिव ने बताया किसानों की सत्यापन में विलंब हो रहा है। जिसकी वजह से किसान मजबूरी में अपना गेहूं प्राइवेट में बेच रहे हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने तहसील के अपने अधीनस्थों से किसानों के परिपत्रों के शीघ्र सत्यापन के निर्देश जारी किए। इसी क्रम में नायब तहसीलदार डॉ. भागीरथी सिंह ने गेहूं क्रय केंद्र उकिना खास तथा गेहूं क्रय केंद्र पिपरा बौली का निरीक्षण कर क्रय प्रभारियों से खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें