फोटो समाचार........
कालाबाजारी के लिए बिहार के हाजीपुर भेजा जा रहा था गेहूं लदा ट्रक
ट्रक में लदी 400 बोरियों में 240 क्विंटल लदा था गेहूं
बनकटा थाने में खड़ा है ट्रक, खाद्य रसद विभाग की टीम कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुजुर्ग/सोहनपुर। सोमवार की रात में खाद्य रसद विभाग की टीम ने छापा मारकर एक ट्रक गेहूं बरामद किया।
चर्चा है कि खाद्य रसद विभाग निरीक्षक प्रदीप तिवारी सोहनपुर पेट्रोल पंप के समीप चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान एक ट्रक में करीब चार सौ बोरी गेहूं लदा दिखा तो गाड़ी रोककर उससे संबंधित कागजात मांगे जो चालक के पास उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद टीम ने गेहूं से भरा ट्रक व चालक को बनकटा थाने को सौंप दिया। बनकटा थाने में पूछताछ की गई तो चालक ने बताया कि सलेमपुर के उसरा से 240 क्विंटल गेहूं 400 बोरियों में लादा गया है। इसको हाजीपुर विजय मिल ले जाना था। इसमें देर से गेट पास प्राप्त हुआ।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष अमित राय ने बताया कि खाद्य रसद विभाग ने एक ट्रक गेहूं बरामद कर थाने को सुपुर्द किया है। उनके अनुसार, मुकदमा लिखा जाएगा। एसडीएम हरिशंकर लाल ने बताया कि गेहूं से भरा ट्रक बिहार जाने की फिराक में था। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर उसके मालिक से पत्रावली मंगवाई गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज में निरीक्षएा करते एसडीएम देवेद्र सिंह । संवाद
मेडिकल कॉलेज में निरीक्षएा करते एसडीएम देवेद्र सिंह । संवाद
मेडिकल कॉलेज में निरीक्षएा करते एसडीएम देवेद्र सिंह । संवाद
मेडिकल कॉलेज में निरीक्षएा करते एसडीएम देवेद्र सिंह । संवाद