फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर-घर जाकर हो रही गेहूं की खरीद

Sat, 12 Apr 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुलभ आनंद ने बताया है कि मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से घर-घर जाकर गेहूं की खरीद की जा रही है। इनके माध्यम से चार हजार क्विंटल से अधिक गेहूं खरीदा जा चुका है। सौ से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं खाद्य विभाग और मंडी समिति के संयुक्त सचल दल ने बिचौलियों की सक्रियता रोकने और अवैध खरीद पर नियंत्रण के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया। रघवापुर में देवरही ट्रेडर्स तथा बरहज में ज्योति ट्रेडर्स के यहां बिना वैध दस्तावेजों के गेहूं का भंडारण पाया गया। इस संबंध में डिप्टी आरएमओ देवरिया ने संबंधित प्रतिष्ठानों पर शमन शुल्क की कार्रवाई करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

निर्धारित क्रय नीति के तहत रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन में भी क्रय केंद्र खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं।
केंद्र प्रभारी सुबह आठ से रात आठ बजे तक केंद्रों पर सक्रिय रहेंगे। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें