फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स एप के जरिए अपडेट होगा शासन

Mon, 25 Jul 2016 10:29 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
amazing mobile application
विज्ञापन
पवन कुमार मिश्र
विज्ञापन

देवरिया। सूबे में घटने वाली हर बड़ी और संवेदनशील घटनाओं की पल-पल की सूचना से शासन अपडेट होगा। मुख्य सचिव के निर्देश पर गृह विभाग सूबे के सभी जिलों और मंडल के अफसरों को व्हाट्स ग्रुप से जोड़ेगा। जिला और मंडलस्तरीय अधिकारी इन घटनाओं से मुख्य सचिव को अवगत कराएंगे। प्रदेश में कई बार ऐसी नौबत आई कि शासन को बड़ी और संवेदनशील घटनाएं देर से मिली हैं।

जिसके कारण शासन को असहज की स्थिति का सामना करना पड़ा है। इसको देखते हुए प्रदेश में घटित होने वाली महत्वपूर्ण और संवेदनशील घटनाओं की त्वरित जानकारी प्राप्त करने के लिए मुख्य सचिव ने गृह विभाग को निर्देश दिया है। गृह विभाग के सचिव कमल सक्सेना ने कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, डीएम, एसएसपी और एसपी को नौ जुलाई को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


सचिव ने बताया है कि मुख्य सचिव ने अपेक्षा की है कि प्रदेश में घटित होने वाली महत्वपूर्ण और संवेदनशील घटनाओं की सूचना प्राप्त होते ही मुख्य सचिव के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों को तत्काल दूरभाष से सूचना देना होगा।
विज्ञापन



इसके अलावा समस्त जिले, मंडलीय अधिकारियों की ओर से व्हाट्स एप ग्रुप बनाया जाए, जिससे प्रदेश में घटित घटनाओं को संबंधित अधिकारी व्हाट्स एप के माध्यम से भी मुख्य सचिव को अवगत कराएंगे। गृह सचिव ने मंडल और जिले के अधिकारियों से अपना नंबर नियंत्रण कक्ष को भेजने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें