फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ ओले पड़े

Fri, 10 Mar 2017 10:39 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
भटनी में बारिश के दौरान पड़ा ओला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। शुक्रवार को मौसम ने यू-टर्न लिया। जिले के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले पड़े। ऐसे में रवि की फसल को नुकसान हो सकता है। क्योंकि गेहूं की बालियां अब पकने की ओर हैं। 20 से 25 दिन में गेहूं की कटाई शुरू हो जाएगी। तिलहन और दलहन की फसल के लिए भी बारिश नुकसानदायक है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह मौसम कुछ खराब हुआ, लेकिन थोड़ी देर बाद ही ठीक हो गया।

शुक्रवार की सुबह मौसम ठीक रहा, लेकिन दोपहर में मौसम ने करवट बदला। तेज हवाएं चलीं। देवरिया के पूर्वी हिस्से में बारिश के साथ ही ओले भी पड़े। इससे किसान चिंतित हो गए। किसानों का कहना है कि इस समय तेज हवा, बारिश और ओला पड़ने से रवि की फसल को नुकसान होगा। सरसों और अरहर की खेती भी बर्बाद होगी। करौंदी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार एक महीने के अंदर ही गेहूं की फसल कटने वाली है।

शुक्रवार की शाम बारिश के साथ ओला पड़ने से किसानों  की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि दो साल से फसल की लागत भी नहीं आ रही है। इस बार भी यही हाल रहा तो किसानों के लिए खेती घाटे का सौदा हो जाएगा। क्षेत्र के हेमंत राव, अनिल पाठक, संजय पांडेय,  सुमंत गिरी आदि का कहना है कि फसल 20 से 25 दिन में कटने वाली है। मौसम के बदले मिजाज ने चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें