संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रभारी अधिकारी शस्त्र ने बताया है कि लोक सभा चुनाव-2024 की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता समाप्त हो चुकी है। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश के अनुपालन में चुनाव के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जो भी शस्त्र थाना और शस्त्र विक्रेता की सेफ कस्टडी में जमा किए गए थे, उन्हें शस्त्र लाइसेंसी के पक्ष में अवमुक्त किए जाने की अनुमति प्रदान की गई है। संवाद