फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खरीदारी करने गए शख्स की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरीदारी करने गए शख्स की हादसे में मौत
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। शादी की तैयारियों के लिए सामान खरीदने बाजार गए मथुरा छापर गांव के व्यक्ति की मंगलवार देर शाम बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे गांव का माहौल गमगीन हो गया। घर में मातम छा गया। उनके बेटे की फरवरी को शादी तय है।
तरकुलवा ब्लॉक के मथुरा छपरा गांव निवासी शिव शंकर विश्वकर्मा, (53) मंगलवार को देवरिया के लिए निकले थे। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के महदेवा बाजार में एक दुकान पर साइकिल खड़ी कर ऑटो से चले, पर देवरिया न जाकर वह रामपुर कारखाना कस्बे से ही घर लौटने लगे। देर शाम देवरिया-कसया मार्ग स्थित महदेवा बाजार के सामने ऑटो से उतरकर वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान देवरिया की ओर से आ रही बोलेरो ने उन्हें चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मथुरा छापर गांव के प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल शिव शंकर को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिव शंकर के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्र विवेक का सात फरवरी को तिलक और नौ फरवरी विवाह तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें