फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मौसम में होगा बदलाव, अधिकतम तापमान में वृद्धि के आसार

Tue, 14 May 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मौसम में अब फिर बदलाव के आसार हैं। अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। साथ ही अधिकतम तापमान में वृद्धि की भी आशंका है। तीन दिन बाद से लू भी चल सकती है। सोमवार को पारा अधिकतम 36 डिग्री रहा। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। हवा की गति धीमी होने के कारण लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की पछुआ हवाओं तथा निचले क्षोभ मंडल में बंगाल की खाड़ी से आ रही आर्द्र पुरवा हवाओं की प्रतिक्रिया के कारण आंधी एवं ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना चल रही थी। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के साथ ही मंगलवार से थम जाने और हवा की दिशा बदलने के आसार हैं। साथ ही गर्म रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली शुष्क एवं गर्म पछुआ हवाओं के प्रभाव से आगामी 4-5 दिनों तक अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार हैं। इसके परिणामस्वरूप 16 मई से प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में लू चलने की आशंका है, जिसके 17 मई तक पूर्वांचल के उत्तरी इलाकों को भी चपेट में लेने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें