फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, सुबह बदली...दोपहर में आसमान साफ

Thu, 26 Mar 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में मौसम के बदलते तेवर और उठा-पटक ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, दूसरी ओर इसका सेहत पर भी असर पड़ रहा है। सुबह और शाम जहां गुलाबी ठंड महसूस हो रही है। वहीं, दिन में धूप में आवाजाही में परेशानी हो रही है। तापमान लगातार छलांग लगा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह ठंड का एहसास हुआ और बादलों की आवाजाही जारी रही। वहीं, दिन चढ़ने के साथ बादल छंटते चले गए और दोपहर में तीखी धूप खिल गई। मौसम के इस तेवर के बीच बुधवार को अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, बृहस्पतिवार की बात करें न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़त की दर्ज किया गया। मौसम विभाग माह के इस आखिरी में बारिश और आंधी की आशंका जता रहा है।
विज्ञापन

जनपद में पिछले एक सप्ताह से मौसम में बदलाव जारी है। पांच दिन पहले जिले में बारिश और ओला पड़ने से गेहूं की फसल की नुकसान हुआ था। इसके बाद दो दिन मौसम साफ हुआ, लेकिन इसमें फिर बदलाव होने लगा है। पिछले दो दिनों से सुबह बादल रह रहा है जो पूरे दिन मंडरा रहा है।
सुबह लोगों को अब भी गर्म कपड़े की जरूरत पड़ रही है। बच्चे और बुजुर्ग गर्म कपड़े पहन रहे हैं। वहीं, दोपहर होते ही धूप तेज हो जा रही है जबकि, शाम होते ही बिना गर्म के कपड़े के लंबी यात्रा करने में दिक्कत हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका बनी हुई है, जिससे फसलों को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है। उसका असर देखने को मिल रहा है। बादलों की आवाजाही जारी है। इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें