फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खेतों में बारिश के पानी से हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। रामपुर दुबे गांव के किसानों के खेत से बारिश के पानी का बहाव नहीं हो पा रहा है। इससे जलभराव हो गया है। किसानों की 50 एकड़ खेत की रोपाई अभी तक नहीं हो पाई है। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने जल निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव के रविशंकर दुबे, हंसनाथ दुबे, आनंद दुबे, सोहन दुबे, मोहन दुबे, नगीना शर्मा, अनिल, कन्हैया दुबे, मुखलाल पासवान, पवन दुबे आदि किसानों के करीब पचास एकड़ खेत से बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा है। उनका कहना है कि पहले पानी जिधर से निकलता था, लोगों ने अब मकान बनवा लिए हैं। इससे पानी बाधित हो गया। धान की बेहन भी पानी भरने से खराब हो गई है। हालांकि कुछ किसान इसमें रोपाई कर दिए थे। वह भी डूब गया है। किसानों की मांग है कि जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए। खेती नहीं हो पाने से उनके सामने जीने - खाने का संकट उत्पन्न हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें