खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सेल्हरापुर गांव में सिंचाई किए खेत में दोबारा पानी चला देने की शिकायत करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि उलाहना देने पर आरोपी पक्ष ने पीड़ित किसान की पिटाई कर दी। नजदीक के अस्पताल में चोटिल का इलाज कराया गया।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के सेल्हरापुर गांव निवासी दीनानाथ प्रसाद कुछ दिनों पहले अपने खेत की सिंचाई कर दिए थे। एक-दो दिन में खेत की बुआई होनी थी। आरोप है कि गांव के एक शख्स ने टुल्लू पंप से दोबारा पानी चलाकर फिर से खेत की सिंचाई कर दी। दीनानाथ प्रसाद जब उलाहना देने पहुंचे तो शख्स ने उनकी पिटाई कर दी। पीड़ित किसान घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।