मेहरौनाघाट। विकास खंड लार के ग्राम सभा मेहरौना में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य पिछले तीन महीने से बंद है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना यहां अधूरी पड़ी है।
जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में 12 महीने स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। इस कार्यक्रम पर केंद्र सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। हालांकि ग्राम सभा मेहरौना में यह योजना फिलहाल पूरी नहीं हो पाई है। मेहरौना सहित कई अन्य गांवों में भी पानी टंकी का निर्माण कार्य बीते कई महीनों से रुका हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि काम लंबे समय से अटका हुआ है, लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। संवाद