फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरयू का जलस्तर थमा राप्ती में भी आई कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। रविवार को सरयू का जलस्तर स्थिर रहा। नदी खतरे के निशान 66.50 से एक मीटर नीचे 65.50 मीटर पर बह रही है। वहीं राप्ती नदी के जलस्तर में भी 10 सेंटीमीटर की कमी आई है। हालांकि नेपाल में हो रही बारिश के चलते जलस्तर में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

पिछले करीब 10 दिन से सरयू में जलस्तर बढ़ रहा था। नदी का पानी थाना घाट की पक्की सीढि़यों के करीब तक पहुंच गया है। वहीं नदी कटइलवा से कपरवार नवीन तटबंध पर दबाव बनाने लगी है।
राप्ती के जलस्तर में भी तेजी आई थी, जिससे भदिला प्रथम गांव के करीब तक पानी पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर के कारण भदिला प्रथम गांव में नेतवार पट्टी की ओर से जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।
विज्ञापन

सरयू नदी भी गोरखपुर जिले के विस्थापित कोलखास गांव के निकट पहुंच गई है। परसियां-विशुनपुर देवार में मोहन सेतु के निकट कटान जारी है। कटान रोकने के लिए विभाग की ओर से बचाव कार्य शुरू करा दिया गया है। पिछले 24 घंटे से सरयू का जलस्तर थमने और राप्ती में नरमी आने से लोगों ने कुछ हद तक राहत महसूस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें