फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जल संरक्षण जन जागरूकता रैली निकाली

Thu, 18 May 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
जल सरंक्षण पर जागरूकता रैली निकालते आदर्श समता बालिका इंटर कालेज धरमेर के छात्र
विज्ञापन
लार रोड। आदर्श समता बालिका इंटर कॉलेज धरमेर के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को गांव में जागरूकता रैली निकाली। हाथों में नारे लिखे तख्तियों को लेकर सड़कों पर उतर कर छात्राओं व शिक्षकों ने अमूल्य निधि जल के प्रति लोगों को सचेत किया।
विज्ञापन

इससे पहले विद्यालय में हुई बैठक में प्रबंधक चंद्रशेखर मिश्र व जगदीश उपाध्याय ने कहा कि जल पर हमारी आगामी आने वाली पीढि़यों का भी अधिकार है। इसलिए हम लोग इसे बर्बाद नहीं कर सकते। पानी का संकट देश के लिए खतरे की घंटी है। समय रहते हम सभी को चेतना रहना होगा। लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने से समस्या का समाधान हो सकता है। वाटर लेवल नीचे जाने से लोगों को पीने का पानी भी आसानी से नहीं उपलब्ध हो पा रहा है। बैठक के बाद निकली जागरूकता रैली में जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ भी दिलाई गई। रैली में हाथों में तख्तियां लिए छात्र व शिक्षक लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दे रहे थे। इस मौके पर प्रधानाचार्य मिथिलेश शर्मा, चंद्र प्रकाश मिश्र, पद्माकर मिश्र, रविशंकर तिवारी, बालमुकुंद मिश्र, अनिता, स्मृति पाठक, पूनम विश्वकर्मा, नीरज मिश्र, हेमंत मिश्र, अंजली मिश्र, जय मिश्र, प्रतिभा, सुप्रिया, दानिया, निक्की विद्याराम, मुजाहिद और अशरफी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें