फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लापरवाही बरतने वाले दो अधिशासी अभियंताओं को चेतावनी

विज्ञापन
सीडीओ ने की जिला पोषण समिति की बैठक।संवाद
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों को बिजली कनेक्शन देने में की थी हीलाहवाली
विज्ञापन

सीडीओ ने खराब प्रदर्शन पर बाल विकास परियोजना अधिकारियों को चेताया
सीडीओ ने की जिला पोषण समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने शनिवार को जिला पोषण समिति की बैठक विकास भवन के गांधी सभागार में की। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के बिजली कनेक्शन देने में प्रगति खराब होने पर अधिशासी अभियंता, सलेमपुर तथा गौरी बाजार को चेतावनी निर्गत करते हुए सचेत किया कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण नही होता है तो उनका मई माह का वेतन बाधित कर दिया जाएगा। साथ ही खराब प्रगति पर बाल विकास परियोजना अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यशैली में सुधार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं के संबंध में समीक्षा के दौरान कहा कि केंद्र जो शासकीय भवनों में संचालित हैं एवं आधारभूत सुविधाओं से संतृप्त नही हैं। उनके संतृप्तिकरण के लिए जरूरी कार्रवाई की जाए। नवीन आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रस्ताव मांगा गया है। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के लिए प्राथमिक विद्यालय परिसर में 650 वर्ग फीट तथा प्राथमिक विद्यालय के बाहर 382 वर्ग मीटर का मानक रखा गया है। 25 मई तक निदेशालय प्रेषित किया जाना है। इसके अतिरिक्त बाल विकास विभाग में पोषण ट्रैकर ऐप, बाल पिटारा ऐप, सहयोग एप आदि की समीक्षा की गई तथा खराब प्रदर्शन वाली परियोजनाओं के बाल विकास परियोजना अधिकारियों को हिदायत देकर कार्य को ठीक से करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, डीपीआरओ अविनाश कुमार, यूनिसेफ के सुरेश तिवारी, दयाराम, सत्येन्द्र कुमार सिंह, अजय कुमार नायक, विमल कुमार पाल, गोपाल सिंह ऋचा पांडेय बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं ब्लाॅक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें