फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सफाई कर्मचारी संघ ने दी 20 मार्च को विकास भवन में ताला बंद करने की चेतावनी

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ का विकास भवन परिसर में धरना जारी। संवाद
विज्ञापन
...फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ का विकास भवन में धरना शनिवार को भी जारी रहा। चौथे दिन संगठन के पदाधिकारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर 20 मार्च को विकास भवन में ताला बंद करने की चेतावनी दी। साथ ही उन्होंने राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम को भी ज्ञापन सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्त लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विकास भवन में तालाबंदी की जाएगी। संगठन के जिला संरक्षक रामनिवास यादव ने कहा कि 15 सूत्री मांगों पर विचार नहीं किया जाता है, तो सभी सदस्य एकजुट होकर डीपीआरओ का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

धरने को रामदेव सिंह, अजय कुमार, कपिलदेव प्रसाद, दिलीप सिंह, जयकिशन चौहान, शौकत अली, केदार यादव, रविंद्र यादव, जयकिशन चौरसिया, अजय प्रजापति, अवधेश कुशवाहा, फेकूलाल यादव, विशंभर यादव, दुलारी देवी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

संचालन ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने किया। धरने पर काशीनाथ, वृद्घिचंद, राजाराम कुशवाहा, राघवेंद्र यादव, मैनुद्दीन शर्मा, प्रमोद प्रजापति, जगदीश चौरसिया, अनीता देवी, सीमा भारती, रंजना थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें